All Subject Study

मातृभूमि

NCERT Solutions Class 6 Hindi Malhar Chapter 1 – मातृभूमि

(क) नीचे दिए गए प्रसी को सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (*) बनाइए

(1) हिंद महासागर के लिए कविता में कौन-सा शब्द आया है?

* चरण

* वंशी

* हिमालय

* सिंधु

उत्तर – सिंधु

(2) मातृभूमि कविता में मुख्य रूप से से

* भारतवासियों की वीरता का बखान किया गया है।

उत्तर – भारत की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की गई है।

मिलकर करें मिलान

पाठ में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इन्हें इनके सही अर्थों या संदर्भों से मिलाइए। इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।

शब्द

अर्थ या संदर्भ
1. हिमालय

1. एक प्रसिद्ध महापुरुष, बौद्ध धर्म के प्रवर्तका

2. त्रिवेणी

2.वसुदेव के पुत्र वासुदेव
3. मलय पवन

3.भारत की प्रसिद्ध नदियाँ

4. सिंधु

4. तीन नदियों की मिली हुई धारा, संगम
5. गंगा-यमुना

5. श्री रामचंद्र का का एक नाम, दशरथ के के

6. रघुपति

6. दक्षिणी भारत के मलय पर्वत से चलने वाली
7. श्रीकृष्ण

7. एक प्रसिद्ध और प्राचीन ग्रंथ श्रीमद्भगवदगीता’, इसमें वे प्रश्न-उत्तर और संवाद हैं जो महाभारत में श्री कृष्ण और अर्जुन के बीच च हुए थे

8. सीता

8. समुद्र, एक नदी का नाम
9. गीता

9. जनक की पुत्री जानकी

10. गौतम बुद्ध

10. भारत की उत्तरी सीमा पर फैली पर्वत-माला

 उत्तर –

शब्द

अर्थ या संदर्भ
1. हिमालय

10. भारत की उत्तरी सीमा पर फैली पर्वत-माला।

2. त्रिवेणी

4. तीन नदियों की मिली हुई धारा, संगम
3. मलय पवन

6. दक्षिणी भारत के मलय पर्वत से चलने वाली

4. सिंधु

8. समुद्र, एक नदी का नाम
5. गंगा-यमुना

3.भारत की प्रसिद्ध नदियाँ

6. रघुपति

5. श्री रामचंद्र का एक नाम, दशरथ के पुत्र

7. श्रीकृष्ण

2.वसुदेव के पुत्र वासुदेव
8. सीता

9. जनक की पुत्री जानकी।

9. गीता

7. एक प्रसिद्ध और प्राचीन ग्रंथ श्रीमद्भगवदगीता’, इसमें वे प्रश्न-उत्तर और संवाद हैं जो महाभारत में श्री कृष्ण और अर्जुन के बीच च हुए थे।
10. गौतम बुद्ध

1. एक प्रसिद्ध महापुरुष, बौद्ध धर्म के प्रवर्तक।

पंक्तियों पर चर्चा

कविता में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार कक्षा में अपने समूह में साझा कीजिए और अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए-

“वह युद्ध-भूमि मेरी, वह बुद्ध-भूमि मेरी।

वह मातृभूमि मेरी, वह जन्मभूमि मेरी।”

भारत के धरती पर बड़े बड़े वीरों ने जन्म लिया है। यह वीर बड़े योद्धा भी थे। इन्होंने अनेक युद्ध कर इस भूमि की रक्षा की है। इसीलिए इस भूमि को युद्ध भूमि कहा गया है। इसके साथ साथ इसी भूमि पर गौतम बुद्ध जी ने शांति का संदेश भी दिया था। इसी भूमि पर कवि का जन्म हुआ था। इसीलिए यही भूमि कवि की जन्मभूमि और मातृभूमि है।

सोच-विचार के लिए

(क) कविता को एक बार फिर से पढ़िए और निम्नलिखित के बारे में पता लगाकर अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।

1.) कोयल कहाँ रहती है?

कोयल अमराइया में रहती है।

2.) तन-मन कौन सँवारती है?

तन-मन बहती मलय पवन सँवारती है।

3.) झरने कहाँ से झरते हैं?

झरने पहाड़ियों से झरते हैं।

4.) श्रीकृष्ण ने क्या सुनाया था?

श्रीकृष्ण ने वंशी पुनीत गीता सुनाई थी।

5.) गौतम ने किसका यश बढ़ाया?

गौतम ने जग यश बढ़ाया

(ख) ‘नदियाँ लहर रही हैं

पग पग छहर रही हैं”

‘लहर’ का अर्थ होता। है पानी का हिलोरा, मौज, उमंग, वेग, जोश

‘छहर’ का अर्थ होता है- बिखरना, छितराना, छिटकना, फैलना

कविता पढ़कर पता लगाइए और लिखिए

हर पग पर छटा छहर रही है।

गंगा, यमुना, त्रिवेणी इन नदियों का पानी लहर रहा है।

कविता की रचना

“गंगा यमुन त्रिवेणी नदियाँ लहर रही हैं”

‘यमुन’ शब्द यहाँ ‘यमुना’ नदी के लिए आया है। कभी-कभी कवि कविता की लय और सौंदर्य को बढ़ाने के लिए इस प्रकार से शब्दों को थोड़ा बदल देते हैं। यदि आप कविता को थोड़ा और ध्यान से पढ़ेंगे तो आपको और भी बहुत-सी विशेषताएँ पता चलेगी। आपको जो विशेष बाते दिखाई दें, उन्हें आपस में साझा कीजिए और लिखिए। जैसे सबसे ऊपर इस कविता का एक शीर्षक है।

1.) नित सिंधु झूमता है।

नित का अर्थ है नित्य

2.)  ऊँचा खड़ा हिमालय आकाश चूमता है,

चूमना – स्पर्श करना

मिलान

स्तंभ । और स्तंभ 2 में कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं। मिलते-जुलते भाव वाली पंक्तियों को रेखा खींचकर जोड़िए-

उत्तर –

स्तंभ 1

स्तंभ 2

1. वह जन्मभूमि मेरी वह मातृभूमि मेरी।

2. मैंने उस भूमि पर जन्म लिया है। वह भूमि मेरी माँ समान है।
2. चिड़ियाँ चहक रही हैं, हो मस्त झाड़ियों में।

3.वहाँ की जलवायु इतनी सुखदायी है कि पक्षी पेड़-पौधों के बीच प्रसन्नता से गीत गा रहे हैं।

3. अमराइयाँ घनी हैं कोयल पुकारती है

1. यहाँ आम के घने उद्यान हैं जिनमें कोयल आदि पक्षी चहचहा रहे हैं।

अनुमान या कल्पना से

अपने समूह में मिलकर चर्चा कीजिए-

(क) “अमराइयाँ घनी हैं

कोयल पुकारती है”

कोयल क्यों पुकार रही होगी? किसे पुकार रही होगी? कैसे पुकार रही होगी?

कोयल को बसंत ऋतु अच्छा लगता हैं। इस ऋतु में वह खुश होती हैं। इस वजह से सब को गा गा कर पुकारती है।

(ख) “बहती मलय पवन है,

तन मन सँवारती है”

पवन किसका तन-मन सवारती हैं? वह यह कैसे करती हैं?

मलय पवन की अपने साथ बहाकर खुशबू लाती है। यह इस भूमि पर रहने वाले सबका tan man सवारती हैं।

शब्दों के रूप

नीचे शब्दों से जुड़ी कुछ गतिविधियाँ दी गई हैं। इन्हें करने के लिए आप शब्दकोश, अपने शिक्षकों और साथियों की सहायता भी ले सकते हैं।

(क) नीचे दी गई पंक्तियों को पढ़िए-

‘जगमग छटा निराली, पग पग छहर रही हैं”

इन पंक्तियों में ‘पग’ शब्द दो बार आया है। इसका अर्थ है ‘हर पग’ या ‘हर कदम पर।

शब्दों के ऐसे ही कुछ जोड़े नीचे दिए गए हैं। इनके अर्थ लिखिए-

घर-घर

हर एक घर

बाल-बाल

हर एक बाल

साँस-साँस

प्रत्येक सांस

देश-देश

प्रत्येक देश

पर्वत-पर्वत

हर एक पर्वत

(ख) “वह युद्ध-भूमि मेरी वह बुद्ध-भूमि मेरी”

कविता में ‘भूमि’ शब्द में अलग-अलग शब्द जोड़कर नए-नए शब्द बनाए गए हैं। आप भी कुछ नए शब्द बनाइए और उनके अर्थ पता कीजिए-

(संकेत- तप, देव, भारत, जन्म, कर्म, कर्तव्य, मरु, मलय, मल्ल, यज्ञ, रंग, रण, सिद्ध आदि)

तपोभूमि – जहा पर तप किया जा सकता है ऐसी भूमि

देवभूमि – जिस भूमि पर देवताओं का वास होता हैं।

भारतभूमि – भारत देश की भूमि

जन्मभूमि – जहा पर जन्म होता हैं

कर्मभूमि – हैं जहा अपना कार्य पूरा करते हैं

कर्तव्यभूमि – जिस भूमि पर अपना कर्तव्य पूरा किया जाता हैं

मरुभूमि – जहा पर हर जगह रेत हो ऐसी जगह

मलयभूमि – जिस भूमि पर मलय पर्वत स्थित है

मल्लभूमि – कुश्ती लड़ने की जगह

यज्ञभूमि – जहा पर यज्ञ किया जा सकता है

रंगभूमि – एक रंगमंच, जहा पर व्यक्ति अपने कलागुण प्रदर्शित करते हैं

रणभूमि – युद्ध करने की भूमि

सिद्धभूमि – जिस जगह पूजा पाठ किया जाता हैं

थोड़ा भिन्न, थोड़ा समान

नीचे दी गई पंक्तियों को पढ़िए

“जग को दया सिखाई, जग को दिया दिखाया।”

‘दया’ और ‘दिया’ में केवल एक मात्रा का अंतर है, लेकिन इस एक मात्रा के कारण शब्द का अर्थ पूरी तरह बदल गया है। आप भी अपने समूह में मिलकर ऐसे शब्दों की सूची बनाइए जिनमें केवल एक मात्रा का अंतर हो, जैसे पड़ा-पड़ी।

वार – प्रहार

वर – आशीर्वाद

रात – रात्रि

रत – मग्न

मन – दिल

मान – सम्मान

पाठ से आगे

आपकी बात

(क) इस कविता में भारत का सुंदर वर्णन किया गया है। आप भारत के किस स्थान पर रहते हैं। वह स्थान आपको कैसा लगता है? उस स्थान की विशेषताएँ बताइए।

(संकेत प्रकृति, खान-पान, जलवायु, प्रसिद्ध स्थान आदि)

हम भारत में महाराष्ट्र राज्य के कोंकण प्रदेश में रहते हैं। यहां की जलवायु अच्छी है। इस जगह मराठी भाषा बोली जाती हैं। यहां का मुख्य खान पान है चावल। मुख्य रूप से इस जगह पर चावल की खेती की जाती हैं। कोंकण प्रदेश समंदर के किनारे स्थित हैं। यह पर बड़े बड़े गड़ किले है। मालवण और देवगड में ऐसे किले है जो समंदर में बनाए गए हैं।

(ख) अपने परिवार के किसी सदस्य या मित्र के बारे में लिखिए। उसकी कौन-कौन सी बाते आपको अच्छी लगती है?

मेरी एक मित्र है जो मेरे ही गांव में रहती है। हैं दोनो ही एक दुसरे के साथ रहना पसंद करती हैं। वो एकदम खुले विचारों की लड़की है। अपने विचारों पर ठान के सबके सामने प्रस्तुत करती हैं। वो खुद खुश रहती है और अपने आसपास के लोगों को भी खुश कर देती हैं।

वंशी-से

श्रीकृष्ण ने सुनाई

वंशी पुनीत गीता

‘वंशी’ बाँसुरी को कहते हैं। यह मुँह नीचे फूंक कर बजाया जाने वाला  एक ‘वाद्य’ यानी बाजा है। नीचे फूक कर बजाए जाने वाले वाले कुछ वाद्यों के चित्र दिए  गए हैं। इनके नाम शब्द-जाल से खोजिए और सही चित्र के नीचे लिखिए।

आज की पहेली

आज हम आपके लिए एक अनोखी पहेली लाए हैं। नीचे कुछ अक्षर दिए गए हैं। मिलाकर कोई सार्थक शब्द बनाइए। अक्षरों को आगे-पीछे बदला जा सकता है यानी उनका क्रम बदला जा सकता हैं। आप अपने मन से किसी भी अक्षर के साथ कोई मात्रा भी लगा सकते हैं। बना दिया है।

क्रम संख्या          अक्षर

1) स म ह ग र   – महासागर

2) ह म य ल – हिमालय

3) ग ग – गंगा

4) भतर – भारत

5) लकय – कोयल

6) वनप – पवन

Print window me Save as PDF chuno.