All Subject Study

सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी कौशल (ICT)

Class 11 संचार कौशल इकाई 3 : सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी कौशल (ICT)

प्रश्न 1. ICT का अर्थ बताइए।

उत्तर: ICT का अर्थ सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी है। इसमें डिजिटल जानकारी का संग्रह, रिकॉर्डिंग और भेजना शामिल है।

प्रश्न 2. वर्ड प्रोसेसर क्या है? इसके एप्लीकेशन के नाम बताइए।

उत्तर: वर्ड प्रोसेसर एक सॉफ्टवेयर है जिसकी मदद से टेक्स्ट टाइप, एडिट, फॉर्मेट और प्रिंट किया जाता है। उदाहरण: LibreOffice Writer, Google Docs, Microsoft Word, OpenOffice Writer और Notepad।

प्रश्न 3. वर्ड प्रोसेसर का उपयोग करने के लाभ बताइए।

उत्तर:

  1. दस्तावेज में आसानी से बदलाव कर सकते हैं।

  2. वर्तनी और व्याकरण की जाँच कर सकते हैं।

  3. रंग, टेक्स्ट स्टाइल और आकार बदल सकते हैं।

  4. चित्र, टेबल, बुलेट लिस्ट और चार्ट जोड़ सकते हैं।

प्रश्न 4. LibreOffice Writer में नया डॉक्यूमेंट बनाने का तरीका बताइए।

उत्तर: LibreOffice Writer खोलकर नया टेक्स्ट डॉक्यूमेंट चुनें। नया डॉक्यूमेंट बनाने के लिए Ctrl + N शॉर्टकट भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रश्न 5. हेडर और फुटर क्या हैं? इन्हें इंसर्ट करने की प्रक्रिया लिखिए।

उत्तर: हेडर पेज के ऊपरी भाग में और फुटर पेज के निचले भाग में दिखाई देता है।

हेडर लगाने के चरण:

  1. Insert मेनू पर क्लिक करें।

  2. Header and Footer चुनें।

  3. Header पर क्लिक करें।

  4. Default Style चुनें।

फुटर लगाने के लिए इसी प्रक्रिया में Footer चुनें।

प्रश्न 6. वर्ड प्रोसेसर डॉक्यूमेंट में हेडर और फुटर के लाभ क्या हैं?

उत्तर: इनमें पेज नंबर, शीर्षक, पेज की गिनती, तारीख, समय और विषय जैसी जानकारी जोड़ी जा सकती है। यह सभी पेजों पर दिखाई देती है।

प्रश्न 7. नया वर्ड डॉक्यूमेंट सेव करने के चरण बताइए।

उत्तर:

  1. File पर क्लिक करके Save या Save As चुनें।

  2. Save As डायलॉग बॉक्स खुलेगा।

  3. फोल्डर चुनकर फाइल का नाम लिखें और Save पर क्लिक करें।

Print window me Save as PDF chuno.