All Subject Study

डिजाइन दोषों की जांच और पहचान

Class 11 Information Technology मॉड्यूल 7: डिजाइन दोषों की जांच और पहचान

प्रश्न 1. डिजाइन दोषों के संभावित परिणाम क्या हो सकते हैं?

उत्तर:

  • सॉफ्टवेयर का सही काम न करना।

  • सुरक्षा कमजोरियाँ।

  • अधिक लागत।

  • उपयोगकर्ता को असुविधा।

  • प्रदर्शन संबंधी समस्याएँ।

प्रश्न 2. उपयोगकर्ता को असुविधा पहुँचाने वाला एक सामान्य डिजाइन दोष बताइए।

उत्तर: खराब User Interface (UI) डिजाइन। उदाहरण के लिए, अस्पष्ट नेविगेशन और असंगत लेआउट।

प्रश्न 3. तार्किक दोष अन्य सॉफ्टवेयर दोषों से कैसे अलग होते हैं?

उत्तर: तार्किक दोष में प्रोग्राम चलता रहता है, लेकिन गलत परिणाम देता है। जबकि सिंटैक्स दोष प्रोग्राम को चलने या कंपाइल होने से रोक सकते हैं।

प्रश्न 4. आवश्यकताओं के अपर्याप्त विश्लेषण का डिजाइन दोषों पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: इससे डिजाइन दोषों की संख्या और गंभीरता बढ़ जाती है, क्योंकि सॉफ्टवेयर उपयोगकर्ता की वास्तविक आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पाता।

प्रश्न 5. SDLC के किस चरण में आवश्यकता संबंधी दोष उत्पन्न हो सकते हैं?

उत्तर: आवश्यकता विश्लेषण और विनिर्देश (Requirements Analysis and Specification) चरण में।

प्रश्न 6. Integration Testing का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इसका उद्देश्य यह जाँचना है कि सॉफ्टवेयर के अलग-अलग मॉड्यूल एक साथ सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं।

प्रश्न 7. Performance Testing की क्या भूमिका है?

उत्तर: यह सॉफ्टवेयर की गति, प्रतिक्रिया समय, स्थिरता और संसाधन उपयोग से संबंधित दोषों की पहचान करता है।

प्रश्न 8. दोषों की पहचान में Security Testing क्यों आवश्यक है?

उत्तर: यह सुरक्षा कमजोरियों और अनधिकृत पहुँच की समस्याओं की पहचान करता है तथा डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

प्रश्न 9. Usability Testing किन दोषों को पहचानने में मदद करता है?

उत्तर:

  • सीखने में कठिनाई।

  • काम पूरा करने में अधिक समय।

  • गलती होने की संभावना।

  • उपयोगकर्ता की असंतुष्टि।

प्रश्न 10. Alpha और Beta Testing में क्या अंतर है?

उत्तर:

Alpha Testing

Beta Testing

डेवलपर या संगठन के अंदर होती है।

वास्तविक उपयोगकर्ताओं द्वारा होती है।

आंतरिक टीम परीक्षण करती है।

सीमित वास्तविक उपयोगकर्ता परीक्षण करते हैं।

रिलीज से पहले की जाती है।

वास्तविक वातावरण में उपयोग करके जाँच की जाती है।

आंतरिक कार्यक्षमता और डिजाइन दोष मिलते हैं।

वास्तविक उपयोग और उपयोगिता संबंधी दोष मिलते हैं।

Print window me Save as PDF chuno.