All Subject Study

सत्रिया और बिहू नृत्य

NCERT Solutions Class 6 Hindi Malhar Chapter 8 – सत्रिया और बिहू नृत्य

क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने (*) बनाइए

(1) माँ एलेसेंड्रा के बारे में कौन-सा कथन सत्य है?

उत्तर – •वे असम के जीवन के बारे में बहुत कुछ जानती थी।

(2) “अनु और एंजेला ने तुरंत एक दूसरे की तरफ देखा क्यों?

उत्तर – •दोनों की आयु एक समान थी।

(ख) अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?

माँ एलेसेंड्रा और एंजेला जब भारत आ रहे थे तब माँ एलेसेंड्रा ने एंजेला को भारत के बारे में और असम के बारे में बहुत सारी जानकारी दी इन बातों से यह पता चलता है की माँ एलेसेंड्रा भारत की बारे में बहुत कुछ जानती थी। माँ एलेसेंड्रा और उसका परिवार मलंग इस गांव में घूमने के बाद दूसरे दिन उत्तरी असम की तरफ गए। तब उनकी मुलाकात असम की लेखिका रीना सेन से हुई। उनकी एक बेटी थी जो दस साल की थी। इस वजह से अनु और एंजेला ने तुरंत एक दूसरे की तरफ देखा।

पाठ में से कुछ शब्द सुनकर स्तंभ में दिए गए हैं। उनसे संबंधित वाक्य स्तंभ 2 में दिए गए हैं। अपने समृड में इन पर चर्चा कीजिए और रेखा खींचकर शब्दों का मिलान उपयुक्त वाक्यांशों से कीजिए इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।

मिलकर करें मिलान

मिलकर करें मिलानImage Source: NCERT Class 6 Hindi

उत्तर –

स्तंभ 1

संदर्भ 2
सत्र

ये असम के मठ हैं। इनकी संख्या पाँच सौ से भी ज्यादा है। ये पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों के स्थान हैं। सत्रिया नृत्य की उत्पत्ति इन्हीं सत्रों में हुई है।

बोहाग बिहू

असम में मनाया जाने वाला एक त्योहार। यह असम में नए साल की शुरुआत और बसंत के आगमन का प्रतीक है।
लंदन

‘यूनाइटेड किंगडम’ और ‘इंग्लैंड’ की राजधानी।

गुवाहाटी

भारत के असम राज्य का सबसे बड़ा नगर है।
ब्रिटिश अकादमी

‘यूनाइटेड किंगडम’ देश की एक सरकारी संस्था।

बीसवीं शताब्दी

ग्रेगरी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी 1901 से 31 दिसंबर 2000 तक का समय।

 

पंक्तियों पर चर्चा

पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार अपनी कक्षा में साझा कीजिए और लिखिए।

(क) “असम, भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में है, जिसे अपने वन्य जीवन, रेशम और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। इसके साथ असम में नृत्य की भी एक समृद्ध परंपरा है।”

असम इस प्रदेश का वन्य जीवन बहुत समृद्ध है। यह पर अनेक उद्यान, अभयारण्य है। यहां के लोगों ने जंगल सुरक्षित रखे हैं। यह का नृत्य यह भी उनकी एक परंपरा है। जब उत्सव होते है तब लड़के और लड़कियां मिलकर यह नृत्य करते है।

(ख) “पूरी दुनिया की संस्कृतियों में लोग नृत्य और संगीत से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।”

नृत्य और संगीत यह दो ऐसे हमारे जीवन के घटक है जिनके द्वारा  हमारे मन में जो भाव होते हैं उनको हम ज्यादा अच्छी तरह से प्रकट कर सकते है। हमारे मन में कौन सा भी भाव हो हम उसे नृत्य और संगीत के माध्यम से व्यक्त कर सकते है।

सोच-विचार के लिए

निबंध को एक बार फिर से पढ़िए और निम्नलिखित के बारे में पता लगाकर अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए-

(क) “एंजेला के मन में कई तरह के विचार चल रहे थे।”

उसके मन में कौन-कौन से विचार चल रहे होंगे?

एंजेला की मां ने उसे पूछा की तुम्हे बिहू कैसा लगा? तब एंजेला के मन में कई तरह के विचार चल रहे थे। जैसे की सभी हर उत्सव पर नृत्य और संगीत का आयोजन क्यों करते होंगे? लड़कों के हाथ में कौन से वाद्य थे?

(ख) “बिहू एक कृषि आधारित त्योहार है।” कैसे?

असम में ज्यादातर लोग खेती करते है। मतलब असम यह जगह एक कृषिप्रधान जगह है। यहां पर खेती को बहुत महत्व दिया जाता हैं। बिहू यह त्योहार असम में तीन बार मनाया जाता हैं। जब बीज बोए जाते है तब, दूसरी बार धान रोपते हैं तब और जब अनाज पूरी तरह से तैयार हो जाता हैं तब।

(ग) ऐसा लगता है कि भारत से जाने के बाद भी एंजेला के मन में असम ही छाया हुआ था। पाठ से इस कथन के समर्थन के लिए कुछ उदाहरण खोजकर लिखिए।

बिहू नृत्य देखने के बाद उसने यह तय किया कि जब वह अपने घर पर बसंत के आगमन पर ऐसे नृत्य करेगी। जब एंजेला की मां साक्षात्कार लेने मे व्यस्त थी तब वह कई सारी बातों पर गौर कर रही थी। युवा वैष्णव मठ में नृत्य कर रहे थे तब वह सोच रही थी के काश वो भी उन साधुओं की तरह गा सकती और नृत्य कर सकती। एक रात वह एंजेला सत्रिया नृत्य देखने गई थी। तब उसे वह सब दिलचस्प लगा।

(घ) समय के बदलने के साथ-साथ सत्रिया नृत्य की परंपरा में क्या बदलाव आया है?

बीसवीं शताब्दी में कुछ साधुओ ने मठों के बाहर जाकर बाहरी महिला और पुरुषों को सत्रीया नृत्य सीखना शुरू किया। पहले तो ऐसे साधुओं को मठों से बाहर निकाल दिया गया। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे इस परंपरा में बदलाव हो गया। आधुनिक युग में तो महिलाएं भी मंच पर यह नृत्य कर सकती है।

अनुमान या कल्पना से

अपनी कक्षा में चर्चा कीजिए-

(क) “बिहू नृत्य और इसके उत्सव से अचंभित एंजेला और उसके परिवार ने इसके साथ-साथ लजीज पकवानों का पूरा आनंद लिया।” एंजेला और उसका परिवार बिहू नृत्य और उसके उत्सव को देखकर अचंभित क्यों हो गया?

एंजेला बिहू नृत्य देखने गई थी। तब उसने देखा कि बरगद के पेड़ के नीचे एक मंच बनाया था। वह खुले आसमान के नीचे बैठी थी। उसे ऐसा लग रहा था की वह टाइम मशीन में बैठी हो। वह देख रही थी के लड़कों के हाथ में वाद्य यंत्र है और लड़कियो ने लाल और बादामी रंग की पोशाक पहनी है। यह सारा मौहोल देख वह अचंभित हो गई।

(ख) “जब तक एंजेला कुछ समझ पाती, तब तक वह लंदन से नई दिल्ली होते हुए गुवाहाटी की उड़ान पर थी।” एंजेला और उसकी माँ एलेसेंड्रा ने भारत की यात्रा से पहले कौन-कौन सी तैयारिया की होंगी?

” एंजेला और उसकी माँ एलेसेंड्रा ने भारत की यात्रा से पहले यहां के वातावरण का अभ्यास किया होगा। माँ एलेसेंड्रा को उसके काम में कौन कौन सी वस्तुओ की मदद हो सकती हैं यह वस्तुएं उन्होंने अपने साथ में रखी होगी। अपनी छोटी बच्ची के लिए खाना और कपड़े रखे होंगे।

(ग) “वहाँ एक बड़े से बरगद के पेड़ के नीचे मंच बनाया गया था।” बिहू नृत्य के लिए बरगद के पेड़ के नीचे वे मंच क्यों बनया गया होगा?

बरगद का पेड़ किसी भी वातावरण फूलता फलता रहता है। यह एक विशाल वृक्ष है। यह पेड़ दीर्घायु होता है। साथ ही साथ यह ऑक्सीजन भी प्रदान करता हैं। इससे औषधियां भी बनाई जाती हैं।

 शब्दों की बात

नीचे शब्दों से जुड़ी कुछ गतिविधियाँ दी गई हैं। इन्हे करने के लिए आप शब्दकोश, अपने शिक्षकों और मित्रों की सहायता भी ले सकते हैं।

इस पाठ में अनेक शब्द से हैं जो असम से विशेष रूप से जुड़े हैं। अपने समूह में मिलकर उन शब्दों की पहचान कीजिए। इसके बाद उन्हें नीचे दिए गए स्थान पर लिखिए- (संकेत- असम के नृत्य, त्योहार, भाषा आदि।)

असम से जुड़े शब्द

बिहू नृत्य

कृषिप्रधान असम

मठों की पीठ

सत्रिया नृत्य

ग्रामीण जनजीवन

पोशाक

(क) एंजेला और उसकी माँ एलेसेंड्रा कौन-से बिहू के अवसर पर भारत आए थे? लिखिए।

एंजेला और उसकी माँ एलेसेंड्रा अप्रैल में बसंत बिहू के अवसर पर भारत आए थे।

(ख) तीनों बिहू के लिए लिखिए कि उस समय किसान खेतों में क्या कर रहे होते हैं?

पहली बिहू में किसान बीज बोते हैं। दूसरी में वे धन रोपते हैं और तीसरी मे वह अनाज तैयार हो जाता हैं।

पाठ से आगे

आपकी बात

अपने समूह में चर्चा कीजिए-

(क) रीना आंटी की एक बिटिया थी- अनु”

‘बिटिया’ का अर्थ है ‘बेटी’। बेटी को प्यार से बुलाने के लिए और स्नेह जताने के लिए ‘बिटिया’ शब्द का प्रयोग भी किया जाता है। ‘बिटिया’ जैसा ही एक अन्य शब्द ‘बिट्टो’ भी है।

आपके घर में आपको प्यार से किन-किन नामों से पुकारा जाता है?

हमे अपने घर में प्यार से बेटी, सोनचिरैया, गुड़िया इन नामों से पुकारा जाता हैं।

(ख) आपके नाम का क्या अर्थ है? आपका नाम किसने रखा? पता करके बताइए।

मेरा नाम ऐश्वर्या है। यह नाम मेरे दादा ने रखा है। इसका अर्थ अधिपत्य या फिर ईश्वरीता होता है।

(ग) “वे एक साथ खेल रहे थे”

आप कौन-कौन से खेल अपने मित्रों के साथ मिलकर खेलते हैं? बताइए।

हम हमारे मित्रों के साथ पकड़म पकड़ाई, लुका छिपी, क्रिकेट, फुटबॉल, खो खो यह खेल खेलते है।

(घ) “असम में नृत्य की भी एक समृद्ध परंपरा है।”

असम में यह नृत्य कई सालों से त्योहारों में प्रदर्शित किया जाता हैं। यह लोग अपनी खुशी जताने के लिए, आनंद मनाने के लिए यह नृत्य करते हैं।

आपने इस पाठ में बिहू और सत्रिया नृत्यों के बारे में तो पढ़ा है। आपके प्रांत में कौन-कौन से नृत्य प्रसिद्ध हैं? आपको कौन-सा नृत्य करना पसंद हैं?

हमारे प्रांत में कथकली, भरतनाट्यम यह नृत्य प्रसिद्ध है। हमे कथकली यह नृत्य अच्छा लगता हैं।

टाइम मशीन

“उसे ऐसा लग रहा था, जैसे वह आश्चर्यजनक रूप से किसी टाइम-मशीन में आकर बैठ गई हो!” क्या आपने पहले कभी ‘टाइम-मशीन’ का नाम सुना है? टाइम-मशीन ऐसी काल्पनिक मशीन है, जिसमें बैठकर बीते हुए या आने वाले समय की दुनिया में पहुँचा जा सकता है। ‘टाइम-मशीन’ को अभी तक बनाया नहीं जा सका है। लेकिन अनेक लेखकों ने ‘टाइम-मशीन’ के बारे में कहानियाँ लिखी हैं, अनेक फ़िल्मकारों ने इसके बारे में फ़िल्में बनाई हैं।

(क) यदि आपको टाइम-मशीन मिल जाए तो आप उसमें बैठकर कौन-से समय में और कौन-से स्थान पर जाना चाहेंगे? क्यों?

अगर हमे टाइम-मशीन मिल जाए तो हम अपने बचपन में अपने नाना के गांव जाना चाहेंगे। क्योंकि बचपन में मेरा कई सारा वक्त उसी जगह पर गुजरा है।

(ख) आपको यदि कोई ऐसी वस्तु बनाने का अवसर मिले जो अभी तक नहीं बनाई आप क्या बनाएँगे? क्यों बनाएँगे?

यदि हमे कोई ऐसी वस्तु बनाने का अवसर मिले जो अभी तक नहीं बनाई है तो हम ऐसी वस्तु बनाएंगे जिसमे बैठकर हम एक जगह से दूसरी जगह किसी भी वक्त चंद मिनटों में जा सके। क्योंकि मुझे मेरे नाना के घर जाने की बहुत इच्छा होती है लेकिन मैं छोटी होने के कारण कोई मुझे नही भेजता।

(ग) क्या आपने कभी किसी संग्रहालय की यात्रा की है? संग्रहालय ऐसा स्थान होता है जहाँ विभिन्न कालों की प्राचीन वस्तुएँ देखने को मिलती हैं।कभी-कभी संग्रहालय की यात्रा भी ‘टाइम-मशीन’ की यात्रा जैसी लगती है।

हा हमने एक संग्रहालय देखा था। वो एक राजमहल था। वह पर कई सालों पुराने शस्त्र रखे थे।

खिलौने विभिन्न प्रकार के

“एंजेला को अनु के खिलौने बहुत अच्छे लगे, जो थोड़े अलग तरह के थे।”

(क) अनु के खिलौने कैसे थे? लंदन में एंजेला के खिलौने कैसे रहे होंगे?

अनु के पास गुड़िया, लकड़ियों के खिलौने और नारियल की जटा से बने खिलौने थे। यह उसके लिए अनोखे खिलौने थे।

लंदन में एंजेला के पास शायद अलग तरह के खैलौने होंगे। जिसमे कई सारी वीडियो गेम्स, इलेक्ट्रिक कार शामिल होंगी।

(ख) आप घर पर कौन-कौन से खिलौनों से खेलते रहे हैं? उनके नाम बताइए।

मेरे घर छोटे छोटे बर्तन है, इसके साथ साथ मिट्टी के और लकड़ी के भी खिलौने है। हम घर पर गाड़ियों के साथ, बरतनों के साथ, कभी कभी मिट्टी के साथ भी खेलते है

(ग) भारत के प्रत्येक प्रांत में हाथ से बच्चों के अनोखे खिलौने बनाए जाते हैं। आपके यहाँ बच्चों के लिए हाथ से बने कौन-कौन से खिलौने मिलते हैं?

हमारे यह हाथ से मिट्टी और लकड़ियों के खिलौने बनाए जाते हैं।

पत्र

(क) मान लीजिए आप एंजेला हैं। आप लंदन लौट चुकी हैं और आपको भारत की बहुत याद आ रही है। अपनी सखी अनु को पत्र लिखकर बताइए कि आपको कैसा अनुभव हो रहा है।

एंजेला

केंजिंग्टन, लंदन

हाय अनु,

कैसी हो..? मुझे तुम्हारी बहुत याद आ रही है। मैं उन दिनों को बहुत याद कर रही हूं। मुझे फिर से वही पर आना है। जब अगली छुट्टियां मिलेगी तब मैं वहा पर आउंगी। मुझे वहा का नृत्य सबसे ज्यादा पसंद आया है। वही नृत्य मै अब मेरे सभी दोस्तों को भी सिखाऊंगी।

तुम भी कभी लंदन आ जाना। मैं तुम्हे सभी जगहों पर घुमाऊंगी।

तुम्हारी दोस्त

एंजेला

Print window me Save as PDF chuno.