All Subject Study

हरित कौशल

Class 11 संचार कौशल इकाई 5 : हरित कौशल

प्रश्न 1. हरित अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान कीजिए।

उत्तर:

  1. कृषि

  2. ऊर्जा संसाधन

  3. निर्माण

  4. मछली पालन

  5. वानिकी

  6. पर्यटन

  7. परिवहन

  8. जल प्रबंधन

प्रश्न 2. हरित अर्थव्यवस्था में मदद के लिए हमारी भूमिका की व्याख्या कीजिए।

उत्तर:

  1. स्थानीय जैविक और प्राकृतिक खेती करें।

  2. बिजली बर्बाद न करें।

  3. कागज का उपयोग कम करें।

  4. पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना यात्रा करें।

  5. पैदल चलें या इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करें।

  6. पानी का समझदारी से उपयोग करें।

  7. चीजों को रीसायकल करें।

  8. पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद खरीदें।

प्रश्न 3. जलवायु परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (NAPCC) का वर्णन कीजिए।

उत्तर: NAPCC का उद्देश्य लोगों, सरकार, वैज्ञानिकों, उद्योगों और समुदायों में जलवायु परिवर्तन के खतरों तथा उनसे निपटने के उपायों के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

इसके आठ मिशन:

  1. राष्ट्रीय सौर मिशन।

  2. उन्नत ऊर्जा दक्षता के लिए राष्ट्रीय मिशन।

  3. राष्ट्रीय जल मिशन।

  4. हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने का मिशन।

  5. हरित भारत के लिए राष्ट्रीय मिशन।

  6. सतत कृषि के लिए राष्ट्रीय मिशन।

  7. सतत आवास पर राष्ट्रीय मिशन।

  8. जलवायु परिवर्तन के लिए रणनीतिक ज्ञान पर राष्ट्रीय मिशन।

प्रश्न 4. स्वच्छ भारत अभियान का महत्व स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य भारत को साफ-सुथरा बनाना है। इसके अंतर्गत सड़कों की सफाई, स्वच्छता पर ध्यान, शौचालयों का निर्माण और खुले में शौच से मुक्ति जैसे कार्य किए जाते हैं।

प्रश्न 5. हरित अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण हितधारक बताइए।

उत्तर:

  1. सरकार।

  2. गैर-सरकारी संगठन (NGO)।

  3. व्यापार और उद्योग।

  4. किसान।

  5. महिलाएँ।

  6. श्रमिक और ट्रेड यूनियन।

  7. मूल जनजातियाँ।

  8. वैज्ञानिक और तकनीकी समुदाय।

  9. बच्चे और युवा।

प्रश्न 6. हरित अर्थव्यवस्था में सरकार और निजी एजेंसियों की भूमिका बताइए।

उत्तर:

सरकार की भूमिका:

  • पर्यावरण से जुड़ी नीतियाँ बनाना और उन्हें लागू करना।

  • पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कानून बनाना।

  • ग्रीन इंडिया मिशन और राष्ट्रीय सौर मिशन जैसे कार्यक्रम चलाना।

निजी एजेंसियों की भूमिका:

  • सरकारी कानूनों और नीतियों का पालन करना।

  • कानून तोड़ने वालों की रिपोर्ट करना।

  • सरकार को जानकारी देकर हरित नीतियों को लागू करने में मदद करना।

Print window me Save as PDF chuno.